Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: रेलवे अंडरपास में भरा पानी, जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार करने को मजबूर

जनवाद टाइम्स इटावा 20 November 2021
IMG-20211120-WA0020
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा। रेलवे की लापरवाही से अंडर ब्रिज में भरे पानी के कारण एक शव को अंत्येष्टि के लिए ले जाते हुए सैकड़ा भर लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हुए देखे गए।
देवीपुरा गांव के निकट अंडर ब्रिज में बारिश का पानी भरा हुआ है जिसे निकालने की जहमत अभी तक रेलवे ने नहीं उठाई जबकि बारिश खत्म हुए दो माह बीत गए हैं। स्थानीय लोग लगातार रेलवे से इस अंडर ब्रिज का पानी निकालने की गुहार लगा चुके हैं किंतु रेलवे अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। यही कारण है कि गांव के तमाम लोग अक्सर अपने लाइन पार खेतों पर जाने के लिए रेलवे लाइन को यूं ही पार करने लगते हैं और जानवरों को भी यहीं से निकाल कर ले जाते हैं। यही कारण है कि इस जगह आए दिन दुर्घटनाएं हो जाती हैं। दोपहर के समय गांव के सैकड़ा भर लोग एक महिला के शव को अंत्येष्टि हेतु ले जाते समय जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करते देखे गए।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से लिखित में शिकायतें की गईं फोन भी किए गए लेकिन समस्या का हल नहीं निकला हम लोगों की मजबूरी है क्या करें किधर से जाएं जब रास्ता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में एक महिला खत्म हो गई थी तो उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूरन रेलवे लाइन से होकर गुजरना पड़ा जबकि यह से गुजरने पर दर्जन भर लोग तो अब तक काल के गाल में समा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बानी हुई है। ग्रामीणों ने अंडर ब्रिज से बारिश का भरा हुआ गंदा पानी तत्काल निकलवाए जाने की मांग की है ताकि उनका आना-जाना सुचारू हो सके।

Post navigation

Previous: Etawah News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून बापस होने पर किसानों के साथ जश्न 
Next: Bihar news गुरूवाणी में प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्म- ज्योति जगाने का संदेश

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.