Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा

जनवाद टाइम्स 17 November 2021
मेरठ न्यूज: सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 16 नवंबर को थाना भावनपुर पर वादी विनोद गर्ग पुत्र स्वर्गीय कान्ति प्रसाद निवासी 182/8 जागृति विहार थाना मैडिकल जिला मेरठ की लिखित शिकायत के आधार पर वादी की पुत्री, जो अपने मामा की शादी में रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली गढ रोड मेरठ में आयी हुई थी। उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के यथाशीघ्र सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद स्तर से क्राइम ब्रान्च, सर्विलांस टीम व फील्ड यूनिट को खुलासा हेतु लगाया गया था। घटना के अनावरण हेतु रेड कार्पेट मण्डप की सीसीटीवी फुटेज व फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण व अन्य लोगो से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ। कि शादी में करीब 02 घंटे तक मृतका और उसका मौसेरा भाई विशाल गायब रहे। और आखिरी बार विशाल ही मृतका के साथ देखा गया था। मृतका के लापता होने पर परिजन व वहाँ पर मौजूद अन्य लोगो द्वारा मृतका को तलाश करने पर मृतका का शव मण्डप में बने कमरा नंबर 02 के बाथरूम से मिला था। विशाल गुप्ता से परिजनों व मण्डप में मौजूद अन्य लोगो व सर्विलांस के माध्यम से शक के आधार पर पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि विशाल गुप्ता मृतका का मौसेरा भाई है तथा इसका मृतका के घर पर आना जाना था। जिस कारण विशाल मृतका को पसन्द करने लगा था।

 

मेरठ न्यूज: सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा15 नवंबर को विशाल गुप्ता व मृतका शादी में रेड कार्पेट मण्डप दत्तावली में आये हुये थे। विशाल मृतका को सैल्फी/फोटो लेने के बहाने अकेले में साथ लेकर रिजार्ट के कमरा नंबर 2 में लेकर गया। वहां उसने कुछ समय मृतका से बातचीत की और जब मृतका वाशरूम के लिये कमरे नंबर 2 में बने बाथरूम में गयी। तो विशाल गुप्ता भी मृतका के पीछे – पीछे बाथरूम में गलत काम करने की नियत से घूस गया। तथा मृतका के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब मृतका ने शौर मचाने का प्रयास किया तो विशाल गुप्ता द्वारा मृतका के मुँह पर हाथ रखकर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

 

मेरठ न्यूज: सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासाहत्या करने के पश्चात विशाल गुप्ता के द्वारा मृतका के शव के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया गया। इसके पश्चात वह शव को वही छोडकर बाहर आ गया। जब मृतका के परिजन उसको मण्डप में तलाश करने लगे तो अभियुक्त भी परिजनो के साथ ही मृतका को तलाश करने में लगा रहा

 

मेरठ न्यूज: सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा जिससे की किसी को भी विशाल गुप्ता पर शक न हो। अभियुक्त विशाल गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
सर्विलांस सेल टीम मेरठ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रूपये नकद का पुरूषकार दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विशाल गुप्ता करीब 22 वर्ष पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी मुन्शीनगर, डीएवी स्कूल के पीछे, पिलखुवा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, योगेन्द्र कुमार (सर्विलांस सैल), लोकेश अग्निहोत्री (सर्विलांस सैल), नरेन्द्र सिंह, ब्रहमजीत (सर्विलांस सैल), शहनवाज (सर्विलांस सैल), मनोज शर्मा (सर्विलांस सैल), अनिल कुमार, सन्तरपाल (सर्विलांस सैल), दीपक (सर्विलांस सैल), अमित (सर्विलांस सैल), नवीन भाटी, सुनील कुमार।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Next: मेरठ न्यूज: आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी ने शुरू की तैयारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.