Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनपद प्रतापगढ़ बेरोजगार व्यक्ति बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का उठाये लाभ-जिला विकास अधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 December 2019
IMG_20191227_213342
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद चंद गौतम : जनपद प्रतापगढ़ बेरोजगार व्यक्ति बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का उठाये लाभ-जिला विकास अधिकारी। जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि कोई भी बेरोजगार व्यक्ति बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का लाभ उठा सकते है। योजना हेतु परियोजना की लागत व्यवसाय क्षेत्र हेतु रूपये 2 लाख तथा सेवा/उद्योग हेतु अधिकतम रूपये 5 लाख तक रखा जायेगा। इस योजना हेतु अनुदान अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग लाभार्थी को

IMG 20191227 213342

अनुदान ऋण का 35 प्रतिशत अनुदान अथवा अधिकतम रूपये 70000 (जो भी कम हो) एवं सामान्य लाभार्थी को 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम रूपये 50000 (जो भी कम हो) तक देय होगा। इस योजना हेतु लाभार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष होगा। कोई भी बेरोजगार व्यक्ति इसका लाभ उठा सकता है। ग्रामीण अंचल के व्यक्तिगत का ऋण आवेदन ही स्वीकार्य किये जायेगें। योजना हेतु उन्हीं लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया जायेगा जिनके परिवार के समस्त स्रोतों से वार्षिक आय रूपये 2 लाख से अधिक न हो। इस योजना हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित करने की प्रक्रिया लाभार्थियों द्वारा आनलाईन भरे गये आवेदन पत्र, सीधे कार्यालय में प्राप्त कराये गये अथवा रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित ऋण प्रार्थना पत्र स्वीकृत किये जायेगें। प्राप्त होने वाली प्रार्थना पत्र को विकास खण्ड कार्यालय में एक अलग रजिस्टर में प्राप्त होने की तिथि का उल्लेख कर दर्ज किया जायेगा। पहले प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र को पहले तथा बाद में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र को बाद में क्रमवार, तिथिवार सूचीबद्ध, पंजीकृत किया जायेगा। चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा निर्धारित किया जायेगा। अन्य किसी योजना यथा मुद्रा योजना प्रधानमंत्री रोजगार योजना इत्यादि अन्तर्गत ऋण प्राप्त लाभार्थी इस योजना हेतु पात्र नही होगें। इस योजना की अधिक जानकारी हेतु विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों एवं जनपद में जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: अटल की जयंती पर बटेश्वर में अनशन पर बैठे घनश्याम भारतीय, बाह को ज़िला बनाने की माँग ने पकड़ा ज़ोर
Next: जनपद प्रतापगढ़ मान्धाता में ए डी स्वास्थ्य प्रयागराज मंडल सुधाकर पांडे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.