Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इलाहाबाद हाईकोर्ट मा0 जस्टिस श्री चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में पत्रकारिता से जुड़े मामलों की दूसरे दिन की सुनवाई में 45 में से 35 मामलों का निस्तारण

जनवाद टाइम्स 18 December 2019
IMG_20191218_212048
Share News
       

संवाददाता गुलाब गौतम : इलाहाबाद हाईकोर्ट मा0 जस्टिस श्री चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में पत्रकारिता से जुड़े मामलों की दूसरे दिन भी हुई सुनवाई। कुल 45 मामलों की हुई सुनवाई, 33 मामलों को निस्तारित किया गया। 18 दिसम्बर, 2019

IMG 20191218 212048

प्रयागराज मा0 जस्टिस श्री चन्द्रमौलि कुमार प्रसाद ने आज सर्किट हाउस सभागार में प्रेस पर कुठाराघात तथा पत्रकारिता के मानकों के उल्लघंन से संबंधित मामलों पर दूसरे दिन भी सुनवाई की। दो दिवसीय सुनवाई के दौरान कुल 45 प्रकरणों पर सुनवाई की गई, जिसमें से वर्ष 2018-19 के 15 मामलों तथा वर्ष 2019-20 के 18 मामलों सहित कुल 33 प्रकरणों को निस्तारित करते हुए 12 प्रकरणों को स्थगित किया गया। परिषद की जांच समिति की बैठक में जनपद लखनऊ, कानपुर, इंदौर (म0प्र0), शोपियां (जम्मू और कश्मीर) सहित अन्य संबंधित प्रकरण शामिल किये गये।
सुनवाई के दौरान जनपद कानपुर से प्रकाशित ‘दै0 खुलासा द विजन’ समाचार पत्र के मामले में सुनवाई करते हुए मा0 अध्यक्ष महोदय ने अखबार में प्रयोग की गई भाषा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा सम्पादक को फटकार लगाते हुए इसे सेंसर करने हेतु संस्तुति पूर्ण पीठ को अग्रसारित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समाचार की भाषा का स्तर व मर्यादा तथा शब्दों का चयन समाचार की आत्मा है इसी से समाचार की शोभा तथा मूल्य बढ़ता है। इस धारा से जुड़े लोगो का दायित्व है कि भाषा को सशक्त बनाते हुए लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ को सम्बल प्रदान करें। इसके अतिरिक्त मिर्जापुर के ‘नमक और रोटी’ प्रकरण पर प्रकाश डालते हुए मा0 अध्यक्ष जी ने बताया कि परिषद द्वारा हस्तक्षेप करने के उपरांत संबंधित पत्रकार को उक्त केस में निरूद्ध नहीं किया गया किन्तु इतना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘नमक और रोटी’ की सत्यता की जांच होनी चाहिए और सही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त मा अध्यक्ष जी ने अलीगढ़ के मेडिकल स्टोर पर कुट्टू , एक प्रकार का नशीला पेय बेचने संबंधी समाचार, आंध्र प्रदेश में पत्रकार की हत्या, आदि संबंधित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए चिंतित भाव से कहा कि स्वच्छ पत्रकारिता के माध्यम से हमें समाज को सभ्यता की श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करना होगा। पीत पत्रकारिता को नियम या कानून में बांधकर रोकने से श्रेष्ठ है कि हमें स्वयं के अंदर यह भाव जाग्रत करना होगा कि हम समाज को एक अच्छा संदेश दे सके। मा0 अध्यक्ष जी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले भा्रमक एवं अश्लील संदेशो पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को अपनी जिम्मेदारी/मर्यादा का ख्याल रखते हुए इस तरह के भा्रमक एवं अश्लील संदेशो को नहीं छापना चाहिए। समाचार पत्र आम लोगों तक जरूरी समाचारों को पहुंचाने का माध्यम होता है। पत्रों को घर के बड़े बुजुर्गो के साथ ही बच्चे भी पढ़ते है। इससे बच्चों के अंदर गलत बातों का संचार हो सकता है। इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ही कार्य को करना चाहिए। मा0 अध्यक्ष महोदय के संवेदनशील विचारों का उपस्थित पत्रकारों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया।
सुनवाई के दौरान श्रीमती अनुपमा भटनागर, सचिव भारतीय प्रेस परिषद तथा मा0 सदस्य डाॅ0 बलदेव राज गुप्ता, श्री एम0ए0 माजिद, श्री कमल जैन नारंग, श्री श्याम सिंह पंवर, श्री अशोक उपाध्याय, श्री सैय्यद रजा हुसैन रिजवी, श्री प्रदीप कुमार जैन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सुभाष चौराहे पर CAB के विरोध में धरना प्रदर्शन
Next: प्रतापगढ़ में डीएम के आदेश का प्राइवेट स्कूल उड़ा रहे हैं धज्जियां, शीतलहर के सितम में खुले स्कूल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.