Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इटावा स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

जनवाद टाइम्स इटावा 23 October 2021
Etawah News: 100 feet high tricolor waved at Etawah station

Etawah News: 100 feet high tricolor waved at Etawah station

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आजादी के अमृत उत्सव के पवित्र पर्व पर आज इटावा रेलवे स्टेशन परिसर में भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया के द्वारा 100 फुट ऊँचे विशाल पोल पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा झंडा का ध्वजा रोहण किया गया, इतना ऊंचा तिरंगा झंडा इसलिए लगाया गया हे कि यहां पर आने-जाने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। इसके साथ ही तिरंगे झंडे को देखकर लोगों के मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा हो। इस मंशा को सार्थक बनाने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में घुसते ही मुख्य गेट के पास 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लोगों की नजर में होगा। जनपद का सबसे ऊंचा झंडा होने के कारण शहरवासियों को काफी दूर से भी नजर आएगा।

Etawah News: 100 feet high tricolor waved at Etawah station

रेलवे स्टेशन पर 100 फ़ीट ऊंचे तिरंगे को स्थापित करने इटावा बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया व इलाहाबाद मंडल रेलवे एडीआरएम, अजीत कुमार पहुंचे जिसके बाद विधि विधान के बाद इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर 100 फ़ीट ऊंचे पोल पर 30×20 का झंडा लगाया गया।

सांसद रामशंकर कठेरिया ने बताया कि देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को शान से फहराते देख हर शहरवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। लोगों के भीतर देश प्रेम का जज्बा मन में पैदा होगा, तिरंगा देश की शान है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक पूरन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, बीजेपी नेता विमल भदौरिया, पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, प्रशांत राव चौबे, सभासद शरद वाजपेयी सहित रेलवे कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: महिला मोर्चा द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन के उपलक्ष में नारी शक्ति को किया सम्मानित।
Next: Etawah News: जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस अयोजित हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.