Bihar news साहित्य चूड़ामणि सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका मेरी आडलीन

IMG-20211019-WA0018
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के 103वां स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार, पटना में आयोजित सम्मान समारोह में अश्विनी कुमार चौबे, माननीय राज्य मंत्री, खाद्य एवं वन, भारत सरकार, श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय उप- मुख्यमंत्री बिहार सरकार, के द्वारा देश के 22 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

 

IMG 20211019 WA0016

जिसमें देश के आठ विद्वानों को साहित्य मार्तण्ड सम्मान, ग्यारह विदुषियों को साहित्य चूड़ामणि सम्मान एवं तीन को साहित्य सार्दुल सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

IMG 20211019 WA0018इसी क्रम में प० चम्पारण जिले की राजकीय+2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान करके माननीय केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, अश्विनी कुमार चौबे एवं माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, तारकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

 

 

Bihar news साहित्य चूड़ामणि सम्मान से सम्मानित हुई शिक्षिका मेरी आडलीन

सम्मान समारोह को पदमश्री डॉ सी पी ठाकुर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार, पुलिस महा निदेशक प्रशिक्षण, बिहार आलोक राज, डॉ अनिल सुलभ, अध्यक्ष बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।

Trending News