मेरठ न्यूज: स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर पूरा किया टीकाकरण अभियान।

Meerut News: The health department completed the vaccination campaign by setting up a camp.

Meerut News: The health department completed the vaccination campaign by setting up a camp.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सरकार के आदेशानुसार कोरोना व पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। बहुत अधिक संख्या में लोग टीकाकरण करवा रहे है। ताकि वह सुरक्षित रह सके व अपने परिवार को भी सुरक्षित कर सके। मेरठ शहर के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत फाजलपुर में आज 16 अक्टूबर को वार्ड 25 में पार्षद की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलियाना के द्वारा लोगों के लिए टीकाकरण का कैंप शिव मंदिर फाजलपुर में लगाया गया जिसमें काफी क्षेत्रवासियों ने टीकाकरण कराया। अधिक संख्या में लोगों ने इसमें टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि सुबह दस से शाम चार बजे तक टीका लगाया जाएगा। टीका लगाने के बाद कुछ समय तक सभी को निगरानी में रखा गया । इस दौरान किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण के समय दो गज की दूरी बनाई गई, मास्क अनिवार्य, दसताने व सेनेटाईजर का विशेष ध्यान रखा गया। मुख्य रूप से सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक भी किया और यह भी बताया कि वैक्सीन हमारे लिए पूरी तरह से एक सुरक्षा कवच है। यह वैक्सीन सभी के लिए अनिवार्य है। तो अधिक से अधिक लोग वैक्सीन को लगवाये तांकि खुद के साथ अपनो को और अपने आस- पास के लोगों को सुरक्षित रख सके। इस भयंकर महामारी की बढती चैन को तोड़ा जा सके। वैक्सीन संक्रमण से लड़ने में हमारी मदद करती है।इसकी अनदेखी उचित नहीं। टीके से घबराएं नहीं, इसे जरूर लगवाएं। यह सदेंश भी दिया। इस महामारी से अपने क्षेत्र के लोगों के बचाव हेतु टीकाकरण, सेनिटाईजर,और साईं कालीन में फॉगिंग आदि सभी तरह का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई भी बिमारी वार्ड 25 में पनपने न पाए। कोई भी क्षेत्रवासी किसी भी तरह की बिमारी सकी चपेट में न आए।

Trending News