Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर विशेष

जनवाद टाइम्स 15 October 2021
IMG_20211014_214846
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

सही से हाथ धुलें: बीमारियों से बचें

आगरा: कोरोना काल मे हर एक व्यक्ति को स्वच्छता की अहमियत समझ आ गयी होगी खासकर हाथों की।हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है क्योंकि हाथ ही वह माध्यम हैं जिनके द्वारा मुंह व नाक के रास्ते कई बीमारियाँ शरीर के अन्दर प्रवेश कर जाती हैं । इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल ग्लोबल हैंडवाशिंग डे यानी विश्व हाथधुलाई दिवस मनाया जाता है।

IMG 20211014 214846

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हाथों को साफ रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। पांच साल तक के बच्चों में 30 प्रतिशत डायरिया के मामले हाथ की गंदगी के कारण होते हैं अगर हाथों की स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाए तो इससे बचाव हो सकता है। शुरूआती दिनों में बच्चे इसी बीमारी की चपेट में कई बार आते हैं क्योंकि वह इधर-उधर चीजों को छूने के बाद ऊँगली मुंह में डाल लेते हैं या तो उन्हीं अनदेखी गंदगी से भरे हाथों से कुछ खा पी लेते हैं और वही डायरिया का प्रमुख कारण बनता है । लम्बे समय तक डायरिया की चपेट में रहने से बच्चे कुपोषण की भी जद में आ जाते हैं जो कि उनके पूरे जीवन चक्र को प्रभावित करता है ।

 

Agra News: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर विशेष इसलिए जरूरी है कि बचपन में ही हाथों की सही सफाई की आदत बच्चों में डालें और इसे उनके व्यवहार में शामिल करने की कोशिश करें । यह ध्यान रहे कि मां बच्चे को छूने व स्तनपान कराने से पहले, खाना बनाने व खाने से पहले, खांसने-छींकने के फ़ौरन बाद, बीमार व्यक्तियों की देखभाल के बाद और शौच के बाद साबुन और पानी से 40 सेकेण्ड तक अच्छी तरह से हाथों को अवश्य धोएं । कोरोना से बचने के लिए बाहर से घर आने पर साबुन-पानी से पहले हाथ व पैर अच्छी तरह धुलें तभी अन्दर प्रवेश करें । इसके अलावा किसी वस्तु को छूने के बाद भी हाथों को धुलें या सेनेटाइज करें ।

हाथों को कैसे धुलें

हाथों को धुलने के लिए SUMAN K छह चरणों का सहारा लिया जा सकता है।जिसके अंतर्गत
एस का मतलब है पहले सीधा हाथ साबुन और पानी से धुलें,
यू का मतलब उलटा हाथ धुलें,
एम का मतलब मुठ्ठी को रगड़-रगड़कर धुलें,
ए का मतलब अंगूठे को धुलें,
एन का मतलब नाखूनों को धुलें और के का मतलब है कलाई को अच्छी तरह से धुलें ।
इस विधि से हाथों की सफाई की आदत बच्चों में बचपन से ही डालनी चाहिए और उसकी अहमियत भी समझानी चाहिए ।

हाथों की स्वच्छता का रखें खास ख्याल :

* खाना बनाने और खाना खाने से पहले
* शौच के बाद
* नवजात शिशु को हाथ लगाने से पहले
* खांसने या छींकने के बाद
* बीमार व्यक्तियों की देखभाल के बाद
* कूड़ा-कचरा निपटान के बाद

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज। सैनिक संस्कार फाउंडेशन करा रहे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अशिक्षित बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान
Next: Train Accident: कानपुर के रूरा के पास मालगाड़ी के 22 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनों का रूट बदला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.