Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बिजली की किल्लत में भी सड़कों पर दिन में जगमगा रही स्ट्रीट लाइटें

जनवाद टाइम्स 14 October 2021
IMG-20211014-WA0033
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: प्रदेश में बिजली की क्षमता का उत्पादन प्रभावित होने से बिजली का संकट गहरा गया है।सरकार उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रख दूसरे प्रदेशों से महंगे दामों पर बिजली खरीद कर मुहैया करा रही है। वही कस्बा बाह में विद्युत विभाग और नगर पालिका के अधिकारी इन सब से सरोकार नहीं रखते कस्बे में प्रतिदिन सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिनभर जगमगाती रहती हैं।इन्हें बंद करने की सुध न तो नगरपालिका के कर्मचारियों को रहती है और न ही विद्युत विभाग के किसी कर्मचारी को।

 

IMG 20211014 WA0033 क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती से जहां एक ओर किसान और अन्य उपभोक्ता परेशान हैं वही दूसरी ओर विद्युत की आपूर्ति होने पर दिन भर जलने वाली स्ट्रीट लाइटो के चलते हजारों यूनिट बिजली की बर्बादी होती रहती है।पिछले दिनों कोयले के संकट के बीच उत्पादन प्रभावित होने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने सभी सरकारी महकमों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे कि बिना आवश्यकता के फिजूल में ऑफिसों में लाइट और एसी न चलाए जाएं साथ ही सड़कों पर फिजूल में स्ट्रीट लाइटो को न जलाया जाय लेकिन ऊर्जा मंत्री के आदेशों को अधिकारियों द्वारा हवा हवाई कर दिया गया।

 

IMG 20211014 WA0034गुरुवार को कस्बा बाह में इटावा आगरा मार्ग पर सड़को पर दर्जनो की संख्या में लगीं स्ट्रीट लाइटे जगमगा रहीं थीं।जिसके चलते प्रतिदिन सैकड़ो यूनिट बर्बाद हो रही हैं।दूसरी ओर कस्बा में ब्लॉक परिसर में बने बिजली घर पर दोपहर में खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट रोशन हो रही थी।

 

Agra News: बिजली की किल्लत में भी सड़कों पर दिन में जगमगा रही स्ट्रीट लाइटेंबिजली की बढ़ती बर्बादी का खामियाजा आम उपभोक्ता को बढ़ती बिजली की दरों से चुकाना पड़ता है वही एसी ऑफिसों में बैठे आला अधिकारियों की लापरवाहियो पर कोई प्रभाव नही पड़ता।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर दिखाई ताकत
Next: Bihar news चाकू से गोद गोद कर युवक की हत्या

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.