अम्बेडकर नगर न्यूजःकलयुगी पिता ने पुत्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कि हत्या

IMG-20211013-WA0026
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थानाक्षेत्र जहाँगीरगंज गिरैया बाजार से सटे गांव हज्जीपुर के पास निवास करने वाले ग्राम सोलहवाँ निवासी ईश्वर दत्त यादव ने अपने इकलौते पुत्र सुनील दत्त यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया। हत्या बीते रविवार शाम की हुई घटना के बाद शव को मंगलवार की सुबह ही ठिकाने लगाने की तैयारी थी कि इसी बीच सूचना पर जहाँगीरगंज पुलिस पहुँच गयी।

IMG 20211013 WA0026 छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक पिता पुत्र में घटना के दिन पारिवारिक विवाद हुआ था जिसमें आक्रोशित पिता ने पुत्र की हत्या कर दी । मृतक के सास की तहरीर पर आरोपी पिता के विरुद्ध पुत्र की हत्या कर साक्ष्य छिपाए जाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।बताते हैं कि मृतक हमेशा नशे में धुत होकर अपने मां बाप से विवाद पर उतर जाता था

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजःकलयुगी पिता ने पुत्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कि हत्याजिससे आजिज होकर गुस्से में पिता ने यह कदम उठा लिया ।पुलिस हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में लगी हुई है।

Trending News