Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news शहीद किसानों के सम्मान में बेतिया में श्रद्धांजलि सभा

जनवाद टाइम्स 12 October 2021
Bihar news शहीद किसानों के सम्मान में बेतिया में श्रद्धांजलि सभा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

संयुक्त किसान मोर्चा पश्चिम चंपारण द्वारा लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के सम्मान में बेतिया शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा की गई । सभा की अध्यक्षता प्रो शमशुल हक ने की । सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , लोक संघर्ष समिति के भाई पंकज , नंदलाल प्रसाद , बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव, किसान सभा के जिला नेता बबलू दुबे , राजद किसान के प्रभु यादव , कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के शाही कुमार राय , राष्ट्रीय किसान मोर्चा विजय कश्यप , खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , रामेश्वर प्रसाद , जनवादी लेखक संघ के अनिल अनल , सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव , बी के नरुला , युवा राजद के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ,शकुंतला देवी , बैजनाथ यादव , सुनील यादव , नौजवान सभा के जिला मंत्री म. हनीफ , नौजवान संघ के अंजारुल , अवध बिहारी प्रसाद , नीरज बरनवाल , किसान संघ के सचिव लालबाबू यादव ने कहा कि आज केंद्र के मोदी सरकार लगातार किसानों को मौत के घाट उतारने में लगी हुई है । अबतक साढ़े 600 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं ।

 

IMG 20211012 WA0055लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर इसका कोई भी असर नहीं है । उल्टे देश की सारी संपत्ति को बेचने के बाद अब किसानों के हाथ से जमीन छीन कर अंबानी और अडानी के हाथों दे देना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने लोकसभा में कानून भी बनाया है। लेकिन किसान अपनी जमीन को नहीं देना चाहते हैं और किसानों का कहना है कि जबतक किसान विरोधी तीन काला कानून वापस नहीं हो जाता और न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दे दिया जाता , जब तक पश्चिम चंपारण में गन्ना का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल नहीं मिलता । पश्चिम चंपारण में बड़े पैमाने पर नुकसान हुए फसलों का हर्जाना सभी किसानों को नहीं दिया जाता और पश्चिम चंपारण को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा ।

 

Bihar news शहीद किसानों के सम्मान में बेतिया में श्रद्धांजलि सभाश्रद्धांजलि सभा के बाद शहीद स्मारक पर शहीद किसानों की याद में 5 मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर गर्म जोशी नारों से आकाश गूंज उठा …शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे । किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लो । एमएसपी को कानूनी दर्जा देना होगा । गन्ना किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल देना होगा । आदि नारों के साथ श्रद्धांजलि सभा समाप्त की गई ।

Post navigation

Previous: Bihar news लखीमपुर खीरी में किसान जनसंहार के खिलाफ उनके आरदाश के दिन बैरिया प्रखंड कार्यालय के बाहर आजादी के आंदोलन के भागीदार स्वतंत्रता सेनानियों के लगे शिला पट्ट पर मोमबत्तियां जलाकर अखिल भारतीय किसान महासभा एवम भाकपा माले संयुक्त रूप से किया सभा 
Next: Prayagraj News :सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं – मण्डलायुक्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.