Agra News: परिषदीय शिक्षक नौनिहालों को कर रहे हैं शिक्षा के अधिकार से वंचित

Agra News: परिषदीय शिक्षक नौनिहालों को कर रहे हैं शिक्षा के अधिकार से वंचित
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार नित नए प्रयास कर रही है। तरह-तरह की सहायक सामग्री विद्यालयों को प्रदान की जा रही है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता का विकास हो सके वही शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं।

 

IMG 20211012 WA0045 तहसील बाह के विद्यालयों में अक्सर ताले लटके होने की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया पर वायरल हो रही हैं बावजूद इसके अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन पर कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं और बेचारे नौनिहालों को इनकी लापरवाही का खामियाजा अपनी गिरते शैक्षिक स्तर से चुकाना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दस बजे प्राथमिक विद्यालय रैंका में केवल एक शिक्षामित्र मौजूद थीं बाकी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय से नदारद थे और विद्यालय में एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था।

 

 

 

IMG 20211012 WA0047 1विद्यालय परिसर में लंबी लंबी घास और झाड़ियां खड़ी हुई थी और कमरे में लकड़ियां भरी हुईं थीं।वही शौचालय में गंदगी के अंबार लगे हुए थे मानो महीनों से इनकी सफाई ही न हुई हो। शिक्षामित्र से अन्य शिक्षकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कही वही गावँ के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय थी विद्यालय के गेट पर ताला लटका हुआ था और ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय यदा-कदा ही खुलता है।वही दोपहर 12 बजे के बाद प्राथमिक विद्यालय रैंका में भी ताला पड़ा हुआ था।

 

Agra News: परिषदीय शिक्षक नौनिहालों को कर रहे हैं शिक्षा के अधिकार से वंचितकहीं ना कहीं शिक्षा की दुर्दशा के लिए विभागीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं जो कि कागजों में ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर शिक्षकों की दबंगई को बढ़ावा दे रहे हैं।वहीं ग्रामीणों ने नौनिहालों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Trending News