Agra News: दो बाइकों में हुई भिड़ंत भाई-बहन हुए घायल

IMG-20211010-WA0060
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत आगरा बाह मार्ग पर कस्बा जरार के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही लापरवाह दूसरे बाइक सवार युवक को बाइक सहित हिरासत में लिया ।

 

IMG 20211010 WA0060
जानकारी के अनुसार उदल सिंह पुत्र सत्य प्रकाश उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गांव गुगावली थाना बासौनी शनिवार को शाम अपनी बाइक से बहन कांति पुत्री सत्य प्रकाश उम्र करीब 16 वर्ष को लेकर गांव से दवा लेने कस्बा जरार जा रहे थे तभी आगरा बाह मार्ग पर कस्बा जरार से पहले सामने से आ रहा बाइक सवार राहुल पुत्र हरिचरण निवासी भिंड मध्य प्रदेश ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार युवक ऊदल एवं उसकी बहन कांति घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सामने से टक्कर मारने वाले बाइक सवार को भागने से पहले पकड़ लिया।

 

IMG 20211010 WA0060तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई बहन को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायल युवक उदल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज जारी है। वही दूसरे टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक को बाइक सहित हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending News