Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई का किया गया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 8 October 2021
Bihar news जिलाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई का किया गया उद्घाटन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज में दीदी की रसोई का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। दीदी की रसोई से भर्ती मरीजों को शुद्ध, पौष्टिक एवं गुणवतापूर्ण भोजन मुफ्त में मिलेगा। भोजन में सुबह-शाम का नाश्ता, दोपहर एवं रात का भोजन शामिल है। साथ ही भर्ती मरीजों के परिवारजन एवं अस्पताल के स्टॉफ को भी निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर भोजन उपलब्ध होगा। दीदी की रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जायेगा।

 

 

IMG 20211007 WA0108इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, राज्य कार्यालय, जीविका के पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, जिला प्रबंधक स्वास्थ्य, उपाधीक्षक नरकटियागंज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, नरकटियागंज, जीविका के विषय-वस्तु प्रबंधक, प्रखंड स्तरीय प्रबंधक एवं सभी कर्मी तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दीदी की रसोई का उद्घाटन करने के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई के किचन रूम, भंडार रूम, रिसेप्शन काउन्टर, शौचालय एवं बाथरूम की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दीदी की रसोई बिहार सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इससे जीविका दीदियों को स्थाई रोजगार तो मिलेंगे ही इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को शुद्ध एवं पौष्टिक युक्त भोजन भी समय से उपलब्ध होगा। इन्होंने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि जीविका दीदी प्रतिदिन कामयाबी की नयी सीढ़ी चढ़ रही है। इसे सतत रूप से आगे जारी रखने की जरूरत है।

 

 

IMG 20211007 WA0110डीपीएम, जीविका, अविनाश कुमार द्वारा बताया गया कि वर्षा जीविका महिला संकुल संघ के अंतर्गत संचालित दीदी की रसोई कैन्टीन का उद्घाटन आज जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले में जीविका दीदी की क़वायद लगभग छह माह पहले रखी गई थी जब केरल के कुटुंब श्री से आयी दीदी ने जिले के जीविका दीदी को कैन्टीन संचालन और प्रबंधन से ले कर तरह तरह के व्यंजन बनाने का गुर सिखाया था।

 

Bihar news जिलाधिकारी द्वारा दीदी की रसोई का किया गया उद्घाटनवर्षा दीदी की रसोई की अध्यक्ष तजबुन नेसा ने बताया कि आज का दिन उनके लिए बेहद खुशी का दिन और अब जीविका दीदी मरीजों को स्वादिष्ट भोजन कराने का अवसर मिलेगा, साथ ही साथ इससे इस कार्य से जुड़ी जीविका दीदी की आमदनी भी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

Post navigation

Previous: Bihar news मगरमच्छअचानक नदी से निकलकर गांव के नजदीकी खेतो में घुसा, मची अफरा -तफरी
Next: Lucknow News:राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में PM Care PSA Oxygen Generator Plant 960 LPM का लोकार्पण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.