Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा

Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा एवं उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा चनपटिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बूथों यथा-1, 2, 3, 13, 14, 56, 156, 265, 266 आदि पर निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया गया।

 

 

IMG 20210929 WA0064स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संचालित हो रहे निर्वाचन प्रक्रिया पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया तथा मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने हेतु निदेशित किया गया।

 

 

IMG 20210929 WA0065इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मास्क, सैनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी।

 

Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजाइसी क्रम में मतदाताओं से भी मतदान केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये विभिन्न मूलभूत सुविधाओं/संसाधनों से संबंधित जानकारी ली गयी। मतदाताओं ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा कि मतदान केन्द्रों पर अच्छी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।