Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बाढ़ से कटाव, गन्ना बर्बाद आदि मुआवजा के लिए सरकार किसान पोर्टल खोले- विधायक

जनवाद टाइम्स 27 September 2021
IMG-20210927-WA0018
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले, राजद, कांग्रेस सहित अखिल भारतीय किसान महासभा, गन्ना उत्पादक किसान महासभा, ऐक्टू, निर्माण मजदूर संघ आदि संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बेतिया में भारत बंद में सड़कों पर उतरे, बेतिया स्टेशन चौक एन. एच.727 को दो घंटे से अधिक समय तक जाम कर रखा, जिसके कारण दोनों तरफ गाडियों की लम्बी कतार लग गयी,

 

IMG 20210927 WA0018भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जन समुह को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से कटाव, गन्ना बर्बाद आदि मुआवजा के लिए बिहार सरकार अभी तक किसान पोर्टल नहीं खोला है, जितना जल्द हो किसान पोर्टल खोले ,आगे कहा कि विगत 10 महीनों से किसान दिल्ली के मोर्चे पर डटे हुए हैं, अब तक 600 किसानों की शहादत हो चुकी है। बावजूद अंबानी-अडानी परस्त केंद्र सरकार किसानों से वार्ता करने को तैयार नहीं है। यह संवेदनहीनता का चरम है। प्रस्तावित बिजली विधेयक के जरिये केंद्र सरकार बिजली का कारपोरेटीकरण करने में लगी है। जनता की गाढ़ी कमाई से खड़ी राष्ट्रीय सम्पदाओं रेल, सेल, भेल, सड़क, अस्पताल, बैंक, बीमा आदि को बेचने में लगी है

 

 

Bihar news बाढ़ से कटाव, गन्ना बर्बाद आदि मुआवजा के लिए सरकार किसान पोर्टल खोले- विधायककमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त जनता के ऊपर टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज़ादी के बाद अर्थव्यवस्था की ऐसी बुरी हालत कभी नहीं हुई थी। बेरोजगारी की बढ़ती दर हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है, वहीं मज़दूरी दर में हाल के दिनों में भारी गिरावट हुई है. 44 श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड कानून लाया गया है। इसके खिलाफ 27 सितंबर को संयुक्त किसान संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद पश्चिम चंपारण में ऐतिहासिक है,वही भाकपा माले के दर्जनों जन संगठनों ने पूरी मुस्तैदी से बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरा।
किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील राव ने कहा कि किसानों-बटाईदारों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा मनरेगा मज़दूरों का कार्ड, काम और समय पर मज़दूरी भुगतान की गारंटी, मनरेगा में दैनिक मज़दूरी 600 रुपये करने, वायर फीवर से लगातार हो रही मौतों आदि सवालों पर पटना दिल्ली सरकार मौन बनीं हुईं हैं, किसान, विरोधी सरकार को सब सिखाने का आह्वान किया
राजद जिला अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुना त्यागी ने कहा कि तीनों कृषि काला कानून वापस तक आंदोलन जारी रहेगा,
कांग्रेस पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही सरकार में तब्दील हो गयी, किसी भी आंदोलनकारियों से बात नहीं कर रहीं हैं, इस सरकार को जितना भी जल्द हो उखाड़ फेंकना होगा, इनके आलवा ऐक्टू जिला सचिव रविन्द्र रवि, ऐक्टू जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा, संजय मुखिया, सुरेन्द्र चौधरीइंसाफ मंच जिला अध्यक्ष अखतर एमाम, सुनील गीरी, किसान महासभा जिला नेता सुजायत अंसारी, धर्म कुशवाहा, हारून गद्दी, रिखी साह, राम बाबू प्रसाद, कलाम अंसारी, इसलाम अंसारी, खग्रामस जिला अध्यक्ष संजय राम आदि नेताओं ने भी संबोधित किया और बंद को सफल बताया

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे बने किसी भी समय हो सकता है बड़ा हादसा 
Next: Agra News: आधार सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर लिए जा रहे सौ से दो सौ रुपये

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.