Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना सरधना पुलिस द्वारा डबल मर्डर का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स इटावा 15 August 2021
Meerut News: Double murder revealed by police station Sardhana, 02 accused arrested.
Share News
       

संवाददाता: रेनू

जनपद मेरठ में 13 अगस्त को थानाक्षेत्र सरधना के जंगल ग्राम नानू नाले में दो महिलाओ के शव मिले थे। शाहरुख पुत्र इन्साफ निवासी ग्राम बदरुद्दीन नगर नानू सरधना मेरठ, द्वारा शिनाख्त कराने पर ज्ञात हुआ कि मृतका अफसाना पुत्री इन्साद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बदरूद्दीन नगर नानू थाना सरधना जनपद मेरठ, मृतका हिना पुत्री श्री फजरूर्लरहमान निवासी सीमापुरी दिल्ली है । जिसके सम्बन्ध में वादी श्री शाहरुख पुत्र श्री इन्साफ निवासी ग्राम बदरुद्दीननगर नानू सरधना मेरठ की तहरीरी सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 533/2021 धारा 364,342,302,201 गौरव पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम नानू थाना सरधना जनपद मेरठ व एक व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध थाना सरधना पर पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना अभियुक्त आकाश शर्मा पुत्र सुभाषचन्द शर्मा निवासी डाबका थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ का नाम प्रकाश में आया। उक्त घटना के क्रम में 15 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 533/2021 धारा 364,342,302,201 आईपीसी का खुलासा करते हुये मुकदमा उपरोक्त में मुखबिर की सूचना पर नानू गाँव से रतौली जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त गौरव पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम बदरूद्दीन नगर नानू थाना सरधना जनपद मेरठ व आकाश शर्मा पुत्र सुभाषचन्द शर्मा निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ को समय 04:20 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गौरव पुत्र छिद्दा उपरोक्त की निशादेही पर मुकदमा अपराध संख्या 533/2021 धारा 364,342,302,201 की घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर आलाकत्ल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गौरव के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 536/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया ।
पूछताछ का विवरण अभियुक्त गौरव उपरोक्त से घटना के बारे मे पूछताछ की गयी तो बताया कि अफसाना मेरे गाँव की ही है तथा अफसाना से मेरे काफी समय से प्रेम समबन्ध थे। हिना, अफसाना के भाई की सगी साली है दोनो ही नोएडा मे ममूरा मे किराये पर रह रही थी । मै अफसाना से मिलने नोएडा गया था तो मेरी किसी बात को लेकर अफसाना से कहासुनी हो गई थी, तो दोनो ने मेरे साथ मारपीट व किसी मुकदमे मे फसाने की धमकी दी थी मै वापस अपने घर नानू आ गया था तो मैने यह बात अपने मित्र आकाश शर्मा पुत्र सुभाष चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा जिला मेरठ को बुलाकर नानू मे अफसाना व हिना की बात बतायी थी । हम दोनो ने मिलकर अफसाना व हिना की हत्या करके ठिकाने लगाने की राय बनायी थी और 10 अगस्त की शाम को मै व आकाश नानू के ही अमजद की इको कार नंबर UP 12 AM 2023 को लेकर नोएडा मे ममूरा गये थे व अफसाना व हिना को फोन करके बुलाकर कार मे शापिंग कराने का बहाना करके बैठाकर नोएडा से मेरठ रोड की ओर ले आये थे, कार आकाश चला रहा था रास्ते में गाडी मे ही हिना के सिर मे तमंचे से गोली मार दी थी तथा अपने गांव नानू व रतौली के बीच गन्दे नाले के पास ले जाकर अफसाना को गाडी से उतारकर आकाश की मदद से अफसाना के सीने मे गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा पुलिस से बचने के लिये दोनो के शवो को मैने व आकाश ने उठाकर गन्दे नाले मे फेक दिया था मै कार से ही आकाश को उसके घर के सामने डाबका छोडकर वापस आया तथा गाडी को गंगनहर के पानी मे धोकर गाडी को अमजद को सुबह दे आया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता गौरव त्यागी पुत्र छिद्दा सिंह निवासी ग्राम बदरूद्दीन नगर नानू थाना सरधना जनपद मेरठ। आकाश शर्मा पुत्र सुभाषचन्द शर्मा निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ। बरामदगी का विवरण
एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Etawah News: कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर झंडारोहण किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0003
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 5 April 2026

Latest News

  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
  • Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.