Etawah News: तहसील समाधान दिवस में करीब दो दर्जन शिकायतें मौके पर निस्तारण किया गया।

IMG-20210717-WA0087
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर चार माह बाद आयोजित तहसील समाधान दिवस में करीब दो दर्जन शिकायतें आईं जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फुलरई के प्रधान वीर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल मनीष दुबे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि वह जनता को बेवजह परेशान करते हुए अवैध वसूली करता है तथा पूर्व प्रधान के सहयोग से मिलकर चरागाह व तालाबों की भूमि पर अवैध वसूली कर नाजायज कब्जे करा दिए हैं। हजरतपुर में रामप्रकाश पुत्र मुंशीलाल ने गांव में चरगाह की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। अजनौरा गांव में आम रास्ते पर जलभराव की समस्या और महलई के रामेश्वर दयाल ने अपनी जमीन दबंगों के कब्जे से छुड़वाए जाने समेत कुल 23 शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं जिनमें जगसौरा गांव की शिकायत का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी ऋतु प्रिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी समेत तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending News