Etawah News: बलरई के बीहड़ी क्षेत्र में घुमंतू व छिनैती गैंग हुई सक्रिय, पुलिस नाक़ाम

PicsArt_07-11-04.18.15
Share News

संवाददाता अतुल कुमार
इटावा/जसवंतनगर: बलरई के बीहड़ी क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों ने घुमंतू गैंग पर चोरी व छिनैती करने की आशंका जताई है।

बीती रात बीहड़ी गांव नगला तौर में बाइक से आए कुछ चोरों को देख कुत्ते भोंके तो मोहल्ले के लोगों ने देखा कि कुछ चोर पहले की तरह गांव में घूम रहे हैं। गांव के लोगों ने आपस में जब तक घेराबंदी का प्लान बनाकर पीछा किया तो चोर गांव के कच्चे रास्ते से होकर भागने में सफल रहे।

आपको बता दे कि सप्ताह भर पहले अज्ञात चोर घेराबंदी के बाद बाइक छोड़कर फरार हो गए थे बाइक अभी तक बलरई थाना पुलिस के कब्जे में है। पिछले कुछ दिनों से घरों में हो रही चोरियां पुलिस को चुनौती दे रही हैं। लोगों का आरोप है कि बीहड़ी गांव में पुलिस गश्त नहीं करती है इस कारण आए दिन कोई न कोई वारदात हो जाती है। लोगों ने आशंका जताई है कि यह चोरी और छिनैती करने वाले घुमंतू गैंग के सदस्य हो सकते हैं जो गांव में फेरी लगाने भीख मांगने जैसे बहाने से दिन में रेकी करते हैं और बाद में घटना को अंजाम देते हैं।

इसी प्रकार बीते कुछ दिनों पहले एक किसान को तो दिनदहाड़े बैंक से रुपए निकाल कर ले जाते समय तमंचा दिखाकर लूटने की कोशिश की गई थी किंतु उस किसान ने जूझते हुए मुकाबला किया बाद में खेतों पर काम कर रहे किसानों के आ जाने से बदमाश नाकामयाब हो कर भाग गए थे।

इसी तरह नगला तौर गांव में हुई दो चोरी की घटनाओं के बाद फिलहाल बीती रात बलरई गांव में फिर से दो घरों में चोरियां हुईं। पिछली बार भी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया था लेकिन चोरों ने फिर से नई चोरियां कर पुलिस को चुनौती दे डाली है। ग्रामीणों ने बलरई थाना पुलिस की सख्ती बढ़ाए जाने की मांग की है

Trending News