संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: बुधवार को बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण हुआ जिसमें एक सौ नब्बे लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने को काफी संख्या में युवा पहुँचे। टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।बुधवार को 93 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 93 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

बुधवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 80 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 45 वर्ष से ऊपर वालों में 30 लोगों ने पहली तथा 11 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।जबकि 60 से ऊपर वालों में 10 लोगों ने पहली डोज 8 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी। वहीं 1 फ्रंटलाइन वर्कर ने भी टीका लगवाया।वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से ऊपर के 50 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।