Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज़ : मेरठ के मुख्य चोराहों पर वाहनों की रफ्तार तेज

जनवाद टाइम्स इटावा 18 June 2021
IMG-20210618-WA0087

Meerut News: Vehicles speeding up at the main intersections of Meerut

Share News
       

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में हालत गंभीर होने के बाद भी लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ा रखी है। लोगों के दिलों में कोरोना संक्रमण का भय ही दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस की सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर सड़कों पर निकले हुये हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगी हुई है। सब्जी मंडी, बैंकों के बाहर, दुकानों पर, यहां तक कि सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। मेरठ के मुख्य चोराहों पर वाहनों की इस तरह की भीड़ है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ ही रहा है। जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए, जिलों में लाकडाउन लगाया गया था है। लेकिन इस लाकडाउन के बाद भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सुबह 11:00 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं। हालांकि छूट संबंधी सभी निर्देश जिले के डीएम की रजामंदी के बाद ही लागू किए जाने की बाध्यता है। फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी है। इसको लेकर व्यापारी समाज खासा परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों के चालान भी काटे। बैंकों, राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया। पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वालो को सख्त चेतावनी भी दी।जिन लोगों ने लाकडाउन को मजाक बना रखा है। और बिना किसी कार्य के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्यवाही करने की हिदायत दी।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मेरठ पुलिस के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त,संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चैकिंग की गई
Next: मेरठ न्यूज़ : कुड़े से निजात दिलाने में नगर निगम हुआ विफल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.