मेरठ न्यूज: अवैध शराब के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested with stolen jewelery and buffalo.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार अवैध शराब की बरामदगी व धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना किठौर पुलिस व टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान दौरान 10 /10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त सुरेश पुत्र सोराज, व सेठ पाल पुत्र सोराज निवासी गण छुछाई किठौर मेरठ को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में थाना किठौर पर मुकदमा एक्साइज एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को जेल भेजा गया है। थाना किठौर पुलिस ने बताया कि अवैध रूप धंधा करने वाले व्यक्ति जो वांछित चल रहे हैं उनकी धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि इनको गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए इनको जेल भेजा जा सके।

Trending News