मेरठ न्यूज: त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना देहली गेट पुलिस द्वारा नशीली दवाई बेचते हुऐ दो शातिर अपराधीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Meerut News: Taking quick action, two vicious criminals, who were selling drugs, were arrested and sent to jail by the Delhi Gate police station.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के सफल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र त्यागी जी थाना देहली गेट की अगुवाई में थाना हाजा से त्वरित कार्यवाही करते हुये एसआई वीरपाल सिंह, एसआई मोहसिन अहमद, अमित कुमार व संदीप कुमार के द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान कढी चावल वाले के पास खैरनगर दवाई मार्किट से नशीली दवाई बेचते हुऐ वाले दो शातिर अपराधियो अतीक पुत्र अनीश निवासी गली नंबर 06 ढवाईनगर थाना नौचन्दी मेरठ व अरसद पुत्र शाकिर निवासी गली नंबर 07 ढवाईनगर थाना नौचन्दी मेरठ को क्रमशः 320 गोली एल्प्राजोलाम टेबलैट .05 एमजी व 280 गोली एल्प्राजोलाम टेबलैट .05 एमजी की नशीली गोलीयो के साथ समय सुबह 07:10 बजे नशीली दवाई बिक्री करते हुऐ गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरुद्ध थाना देहली गेट पर 18 जून को समय 08:55 बजे मुकदमा अपराध संख्या 200/21 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम अतीक उपरोक्त व मुकदमा अपराध संख्या 201/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम अरसद उपरोक्त पंजीकृत किया गया । दोनो अभियुक्तो को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।। गिरफ्तारी अभियुक्तगणः–
अतीक पुत्र अनीश निवासी गली नंबर 06 ढवाईनगर थाना नौचन्दी मेरठ। व अरसद पुत्र शाकिर निवासी गली नंबर 06 ढवाईनगर थाना नौचन्दी मेरठ। बरामदगी का विवरण 320 नशीली गोली एल्प्राजोलाम टेबलैट .05 एमजी
व दूसरे अपभियुक्त से 280 नशीली गोली एल्प्राजोलाम टेबलैट .05 एमजी बरामद की गई।

Trending News