Bihar news चनपटिया चुरा व्यवसाई लूट कांड का लाइनर गिरफ्तार

IMG-20210605-WA0030
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया चनपटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत खरदेउर महना ग्राम के पास चुरा व्यवसाय से हुई साडे ₹550000 लूट के मामले में लाइनर व्यवसाई के सहयोगी को धर दबोचा है जिससे लूट कांड का उद्भेदन हो गया है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि चुरा व्यवसाई के सहयोगी थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी चितरंजन शर्मा पिता सुभाष कुंवर से घटनास्थल पर ही पूछताछ के क्रम में उसे संदिग्ध पाया गया और वह एक कागज पर लिखी मोबाइल नंबर को नष्ट करने का प्रयास कर रहा था तभी पुलिस ने उस कागज को ले लिया जिस पर एक अपराधी का नंबर लिखा हुआ था पुलिस ने उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया टेक्निकल अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि वह अपने मोबाइल से कागज पर लिखे गए एक अपराधी की मोबाइल नंबर से लगातार संपर्क में था पुलिस ने चितरंजन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि वह लूट की माल में 30% भागीदारी को लेकर लाइनर का काम किया था चितरंजन शर्मा द्वारा बताए गए लुटेरों के नाम के आलोक में चनपटिया पुलिस गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर रही है इस छापामारी टीम में चनपटिया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार बलथर थाना अध्यक्ष राजेश झा एवं गोपालपुर थाना अध्यक्ष राजरूप राय आदि शामिल थे.

You may have missed