Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: दबंगों ने पीड़ित परिवार के घर पर किया पथराव, विरोध करने पर कुल्हाड़ी और लाठी से किया हमला

जनवाद टाइम्स 4 June 2021
IMG-20210604-WA0030
Share News
       

संवाददाता सुशील चन्द्रा
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत चौसिंगी गावँ में दबंगों ने गुरुवार की रात पीड़ित परिवार के घर पर जमकर पत्थर बरसाए।पत्थर फेंकने की सूचना रात्रि में ही पीड़ित परिवार ने डायल 112 को दी।मौके पर पहुँची डायल 112 को पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ौसी सुमेर सिंह की छत से पत्थर बरसाए गए हैं।डायल 112 ने जाँच पड़ताल की और सुबह थाने आकर तहरीर देने की कहकर वापस चली आयी।शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार के नवल सिंह घर से बाहर शौच को जा रहे थे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG 20210604 WA0029 IMG 20210604 WA0030

चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़े राहुल,गुड्डी देवी,भूपेंद्र सिंह, उदयवीर,चंदन सिंह और शशी पर भी हमला बोल दिया जिससे ये लोग भी  घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर अन्य परिजनों के पहुँचने पर दबंग भाग गए।भागते समय दूसरे पक्ष के नरेश और बतख श्री घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह और सुमेर सिंह पक्ष के लोगों में शुक्रवार सुबह पत्थर बरसाने को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ माह से रात्रि में उनके घर पर पड़ौस के सुमेर सिंह  पक्ष के लोगों द्वारा पत्थर बरसाए जा रहे थे।गुरुवार की रात्रि में भी उनके घर पर पत्थर फैंके गए।

IMG 20210604 WA0027 IMG 20210604 144100

उन्होंने पत्थर फैंकते समय इन लोगों को पहचान लिया और रात्रि में ही डायल 112 को फोन कर बुला लिया।जिस पर डायल 112 ने जाँच पड़ताल कर सुबह थाने में तहरीर लिखकर देने को कहा।शुक्रवार सुबह भूपेंद्र सिंह का पुत्र नवल सिंह घर के बाहर शौच को जा रहे थे  तभी पड़ौस के सुमेर सिंह पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी और लाठी डंडो से हमला बोल दिया उसे बचाने गए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों में नवल सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह 25, राहुल पुत्र भूपेंद्र सिंह 18,गुड्डी देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह 40,भूपेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह 45,उदय वीर पुत्र सुरेंद्र सिंह 25,चंदन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह 29,शशी पुत्री भूपेंद्र सिंह 20 घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष के भी नरेश पुत्र राधेश्याम 35 और बतख श्री पत्नी जय नरायन 40 भी घायल हो गए।पुलिस घटना की जाँच में जुट गई थी।

Post navigation

Previous: Agra News: दूसरी शादी कराने को लेकर ससुरालीजन कर रहे हैं महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण
Next: Etawah News: आंकड़ों से खेलना बंद करें योगी सरकार , शिक्षक संघ की सूची स्वीकारे :आप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.