Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news : बहादुरगंज देसीयाटोली में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही रची थी साजिश

जनवाद टाइम्स 2 June 2021
IMG-20210602-WA0034
Share News
       

 

संवाददाता:- मंटू राय

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत देसीयाटोली में हुए हत्याकांड का खुलासा किशनगंज पुलिस ने की, मृतक की पत्नी ने ही रची थी साजिश *वैज्ञानिक तरीके से पूर्ण हुआ अनुसंधान*
किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशनगंज के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया, उक्त टीम में बहादुरगंज थानाध्यक्ष, कोचाधामन थानाध्यक्ष, पोवाखाली थानाध्यक्ष, सुखानी थानाध्यक्ष तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी शामिल थे। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल का कई बार निरीक्षण कर आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से साक्ष्य संकलन करते हुए, महेंद्र लाल उर्फ मेन को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ के दौरान बताएं कि, पिछले 5 वर्षों से मृतक की पत्नी सुनीता देवी से इनका अवैध संबंध रहा, जिसकी जानकारी मृतक को थी, जिसको लेकर मृतक द्वारा इस अवैध संबंध का निरंतर विरोध किया जा रहा था, तथा अपनी पत्नी को गाली गलौज एवं मारपीट करते थे 8 महीने पूर्व महेंद्र उर्फ मेन द्वारा एक छोटा मोबाइल खरीद कर सुनीता को दिया गया था घंटों बातें हुआ करती थी घटना के 1 दिन पूर्व इसी अवैध संबंध को लेकर मृतक एवं महेंद्र के बीच गाली गलौज की घटना हुई थी, तत्पश्चात संध्या में महेंद्र एवं सुनीता के बीच घटना कार्य करने के संबंध में योजना को अंतिम रूप दिया गया, योजना अनुसार रात्रि महेंद्र उस समय केबल जांघिया पहने हुए चाकू के साथ मृतक के घर आया तथा योजना अनुसार मृतक की पत्नी ने दरवाजे के एक दीवार को बंद एवं दूसरे को सटा कर रखी थी, महेंद्र उर्फ मेन, अंदर घुस कर दीवालों के तरफ सोए हुए, लालचंद्र के गले पर चाकू से वार करके फरार हो गया एवं चाकू को छुपा दिया तथा सुनीता देवी द्वारा साक्ष्य छुपाने की नियत से महेंद्र उर्फ मेन के द्वारा दिया गया मोबाइल को फेंक दिया गया महेंद्र उर्फ मेन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को मेन के ही जलावन वाले घर से बरामद किया गया
तत्पश्चात मृतक की पत्नी सुनीता देवी जुर्म को स्वीकार करते हुए, घटना हेतु रची गई षड्यंत्र के बारे में विस्तृत रूप से बताएं एवं इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी बताइए तथा बताएं कि पुलिस को गुमराह करने स्वयं एवं अपने प्रेमी महेंद्र उर्फ मेन को बचाने तथा ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर तथा बहकावे में आकर फर्द बयान में निर्दोष लोगों का नाम बताइए, जिनकी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Sambhal News: 260 बोरा नकली सीमेंट के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Agra News: नगर निगम कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, आगरा स्मार्ट सिटी शहर को लगा रहे हैं पलीता,रोड पर डालते हैं कूड़ा दे रहा महामारी को न्योता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.