Sambhal News: लापता बच्चे का शव सन्दूक से हूआ बरामद

IMG-20210601-WA0057
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: जनपद सम्भल थाना नखासा क्षेत्र के ग्राम भारतल सिरसी निबासी कय्यूम खा के चार बच्चे है। जिसके तीन बेटे ब एक बेटी है कय्यूम की पत्नी की नौ माह पूर्ब मौत हो चुकी है। कय्यूम महनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। प्रति दिन की तरह कल भी बह काम करने सिहपुर गया था। कल शाम जब बह अपने घर पहुंचा तो उसे तबरेज नही दिखाई दिया, तबरेज को इधर उधर काफी तलाश किया गया मस्जिद पर अलाउंस भी किया आ गया था। लेकिन पता नही लगने जब घर पर काफी तलाश किया तो घर के अंदर संदूक में बंद तबरेज का शव पाया गया सूचना ग्राम प्रधान चन्द्रसैन को दी गई प्रधान द्वारा सारी धटना थाना प्रभारी नखासा धर्मपाल सिह को दी, सूचना पाकर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के पहुंचे से पहले शब को दफन कर दिया गया था। पुलिस ने घटना की जाचं शुरु कर दी है।

You may have missed