मेरठ न्यूज: सोनू हत्या कांड के चार अभियिक गणो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Meerut News: Four prosecutors of Sonu murder case were arrested and sent to jail.
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में सोनू पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ बिट्टू निवासी नेक थाना जानी जनपद मेरठ की मारपीट मे आई चोटो से मृत्यु हो जाने पर थाना जानी के मुकदमा अपराध संख्या 112/21 धारा 147/148/34/386/302 मे शेष वांछित अभियुक्त गण अवनीत पुत्र नानक चन्द्र निवासी टिमकिया थाना जानी मेरठ, शक्ति पुत्र जितेन्द्र निवासी टिमकिया थाना जानी मेरठ, सुशील पुत्र राजवीर निवासी टिमकिया थाना जानी मेरठ, अमित पुत्र जयवीर निवासी टिमकिया थाना जानी मेरठ को प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, सुखपाल सिंह, नवरत्न रस्तोगी, रंजन सिरोहा, जितेन्द्र शर्मा, मोहित कुमार के द्वारा मुखविर की सूचना पर सिवाल नहर पुल के पास से समय 05:30 बजे 27 मई को गिरफ्तार किया गया । अभियुक गण अवनीत, सुशील, शक्ति, अमित, नवनीत उर्फ मीनू द्वारा सोनू उर्फ आशीष पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ बिट्टू निवासी नेक थाना जानी मेरठ की हत्या की गयी थी । अभियुक्त नवनीत उर्फ मीनू टिमकिया पुत्र नानकचन्द निवासी टिमकिया थाना जानी जनपद मेरठ को 25 मई को थाना जानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अभियुक्त गणो द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है । अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

You may have missed