Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नवयुवक सब्ज़ी विक्रेता फैसल के हत्यारों को सज़ा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से न्यायिक जाँच की माँग

जनवाद टाइम्स 24 May 2021
IMG-20210524-WA0036
Share News
       

आशीष कुमार

जसवंतनगर। रेहड़ी पटरी वालों के राष्ट्रीय संगठन नासवी नेता इरशाद अहमद ने बांगरमऊ उत्तर प्रदेश के 18 वर्षीय नवयुवक सब्ज़ी विक्रेता फैसल के हत्यारों को सज़ा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से न्यायिक जाँच की माँग की है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू एवं लाॅकडाउन के कारण महीनों से बंद पड़े कारोबारों से दुखी होकर बांगरमऊ के गरीब नवयुवक फैसल को अपने परिवार की भुखमरी एवं बदहाली नहीं देखी गई तो उसने मजबूर होकर अपने परिवार को भुखमरी से बचाने के लिए सब्ज़ी बेचकर जीविका चलाने का प्रयास किया लेकिन वह मजबूर नवयुवक 21 मई को बांगरमऊ पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गया।

कोतवाली पुलिस ने थाने के अंदर नवयुवक फैसल को तब तक मारा पीटा कि उसकी जान ही चली गई। कोतवाली के आला अफसर यह सब ज़ुल्म अपनी आँखों से देखते रहे लेकिन किसी ने भी उसको बचाने का मानवीय प्रयास नहीं किया। श्री अहमद ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों का राष्ट्रीय संगठन नासवी इस घटना की घोर निंदा करती है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह माँग करती है कि समस्त घटनाक्रम की निष्पक्ष न्यायिक जाँच की जाये और कोतवाली के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या के षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाये व आरोपियों को तत्काल बर्खास्त कर हत्या का मुकदमा चलाकर कठोर से कठोर सज़ा दिलाई जाये। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक नवयुवक के पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवज़ा एवं सरकारी नौकरी भी दिलाई जाये।

Post navigation

Previous: Etawah News: राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला सेवानिवृत्त ने मानवता को बचाने के लिए बड़ा प्रण किया
Next: मेरठ न्यूज: कोविड 19 के चलते सदर बाजार द्वारा चलाया चेकिंग अभियान।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.