संवाददाता भूपेंद्र सिंह
संभल- कोरोना काल में ब्लड डोनेट कर मददगार बनने वाले समाजसेवियों ने भाईचारे की अनोखी मिसाल कायम की है। ब्लड डोनेट और दूसरे सामाजिक कार्य करने वाली संस्था फलाह ए हयात वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो शाकिर तथा अल अमीन एजुकेशनल वैलफेयर सोसायटी के प्रबंधक शारिक जिलानी ने अमित कुमार नामक सम्भल निवासी युवक को रक्त की ज़रूरत पढ़ने पर उपनगरी सरायतरीन निवासी फैसल हयात से संपर्क साधा। ब्लड डोनेट करने वाले फैसल हयात ने तुरन्त ब्लड बैंक पहुंचकर अमित कुमार के लिए रक्तदान करते हुए भाईचारे की मिसाल कायम की। मो शाकिर व शारिक जिलानी ने ब्लड डोनर फैसल हयात का आभार प्रकट किया।