अम्बेडकर नगर न्यूज: शासन- प्रशासन द्वारा मिले निर्देशों के क्रम में ग्राम सभा रामपुर बेनीपुर में निगरानी समिति कि बैठक हुई सकुशल संपन्न

IMG-20210522-WA0028
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिला के तहसील टांडा़ क्षेत्र के निकट बसखारी विकासखण्ड़ अन्तर्गत कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन-प्रशासन द्वारा मिले निर्देशों के क्रम में ग्राम सभा रामपुर बेनीपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गंगेश कुमार पासी और ग्राम निगरानी समिति के अध्यक्ष प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह के नेतृत्व में घर- घर जाकर सैनिटाइजेशन और ब्लीचिंग पाउडर, चूने आदि का छिड़काव किया गया।

IMG 20210522 WA0028

ज्ञात हो कि इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और भारत में भी नगरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं में ग्राम निगरानी समिति का गठन किया गया है । इस मौके पर समिति के उस ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता, आशा बहुएं, लेखपाल और सफाई कर्मी को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने,कोरोना वायरस से बचाव करने के उपायों को बताने और प्रवासी मजदूरों की गणना एवं सूची बनाने और प्रभावित ग्राम वासियों को चिकित्सा किट देकर निरंतर उनकी देखरेख करने आदि का दायित्व दिया गया है।

IMG 20210522 WA0028

यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के अधीक्षक को इसकी सूचना दी जाए और संक्रमित व्यक्ति की तत्काल देखरेख और उपचार शुरू कराया जाए।
समिति के अध्यक्ष दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि ग्रामसभा के निवासियों में जागरूकता बढ़ी है और वे बताए जा रहे उपायों का पालन और अनुकरण भी कर रहे हैं।

Trending News