Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

CORONA CURFEW :24 मई के बाद खुल सकते हैं बाजार, शनिवार-रविवार पहले की तरह रहेगी बंदी, एक-दो दिन में जारी होगी नई गाइडलाइन

जनवाद टाइम्स 22 May 2021
images (2)
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

उत्तरप्रदेश में 24 मई के बाद बाजार खोले जा सकते हैं। सुबह से शाम आठ बजे तक बाजार खुलेंगी। हालांकि, इस दौरान वीकली लॉकडाउन पहले की तरह बरकरार रहेगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार के आला अधिकारी इस पक्ष में है कि अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बाजारों को खोलना जरूरी है।

ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार बाजार खोलने का निर्णय ले सकती है। हालांकि, इस दौरान बढ़ते ब्लैक फंगस के मामले को लेकर भी सरकार सक्रिय है। लेकिन बावजूद उसके बाजार खुलने के पूरे आसार हैं। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने भी बाजार को खोलने की बात कही है। इस दौरान शनिवार और रविवार को पहले की तरह बंदी रहेगी। ताकि बाजारों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जा सके। जानकारों का कहना है कि प्रदेश में अब बंदी की आवश्यकता नहीं है।

प्रदेश में करीब 20 लाख से ज्यादा से रिटेल कारोबारी है। इस दौरान करोड़ों का काम प्रभावित होने लगा था। लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कंपनियां को पूरी तरह से कारोबार करने की छूट थी, लेकिन इसकी वजह से रिटेल को बड़ा नुकसान होने लगा था। रिटेल सेक्टर से जुड़े अलग-अलग संगठनों ने इसको लेकर सीएम को ट्वीट भी किया था। हालांकि उसमें बाजार खोलने की बात न होने ऑनलाइन पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन अब अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार बाजार को पूरी तरह से खोलने की तैयारी कर रही है।

बाजारों के अलावा कई सेक्टर पर अभी भी पहले की तरह पूरी तरह से पाबंदी जारी रह सकती है। इसमें सिनेमा हॉल, जिम, ब्यूटी पॉर्लर, शादियों में 25 की संख्या । वहीं स्कूलों को फिलहाल सरकार ने 30 मई तक बंद रखने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल इससे आगे भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: कोविड -19 के चलते मास्क ना पहनने पर 10000 रूपये का चालान
Next: असहाय विद्वान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.