अम्बेडकर न्यूज: बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को आसामी अंग वास्त्र दे कर किया सम्मानित

IMG-20210521-WA0035
Share News

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकरनगर जिले के तहसील टांडा़ क्षेत्र के निकट हंसवर थाना अन्तर्गत कटोखर निवासी ।अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा कवि चित्रकार व बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को इमाम मस्जिदेनूर नगपुर जलालपुर के नूरुस्सलाम ने अपनी कारीगरी से निर्मित वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।इस मौके पर लोक तंत्र बचाओ अभियान और पूर्व मानवाधिकार तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता , हरिराम यादव योग वेदांत उपस्थिति थे ।और वही सेवा समिति जलालपुर ने वाग्धारा सम्मान के लिए बहुत बहुत शुभकामनाऐ और बंधाइयां दी ।

IMG 20210521 WA0035

बतातें चलें कि जिले के जलालपुर नगपुर की मिट्टी में कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह गमछा हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी धारण करते है । उसी गमछे से मधुर को सम्मानित किया गया । सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि अम्बेडकर नगर जलालपुर का गमछा भारत के असम,पश्चिम बंगाल, केरल बिहार आदि राज्यों में जाता है ।

IMG 20210521 WA0035

बुनकर नगरी अम्बेडकर नगर के जलालपुर में बने गमछे को आसाम में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है । मधुर जिले के एक ऐसे फ़नकार हैं । जिंहे देश ही नहीं विदेशों में भी सम्मानित किया जा चुका है । नेपाल भूटान श्रीलंका तक मधुर की बांसुरी की तान गूंज चुकी है ।

Trending News