Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सम्भल न्यूज: मुरादाबाद कमिश्नर का सम्भल में आगमन हुआ

जनवाद टाइम्स 21 May 2021
IMG-20210521-WA0033
Share News
       

संवाददाता भूपेंद्र सिंह 

सम्भल: कोविड-19 प्रयासों को देखने के लिए मुरादाबाद कमिश्नर का सम्भल में आगमन हुआ। जहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की साथ ही जिला अस्पताल का निरीक्षण व राशन वितरण प्रणाली की जानकारी अधिकारियों से लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शुक्रवार को मुरादाबाद कमिश्नर आंजेय कुमार ने जिला सम्भल का दौरा किया। सबसे पहले कमिश्नर सम्भल मुख्यालय स्थित बहजोई पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ वार्ता कर कोविड की चैन तोड़ने के लिए क्या जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उसके बाद कमिश्नर चंदौसी पहुंचे। जहां उन्होंने राशन वितरण प्रणाली को देखने के साथ ही एक दुकान का निरीक्षण भी किया।

IMG 20210521 WA0033

उसके बाद मुरादाबाद कमिश्नर ने कस्बा सम्भल की तरफ रुख किया। जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में कमिश्नर के पहुंचने पर अस्पताल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। कमिश्नर ने सीएमएस से कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही अस्पताल में बनाए गए तीसरी लहर की आशंका के चलते बच्चों के वार्ड को भी देखा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को भी देखा। मुरादाबाद कमिश्नर आंजेय कुमार ने बताया कि सम्भल में कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाली बीमारियों की आशंका को लेकर भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG 20210521 WA0033

अधिकारियों के साथ बैठक करते मुरादाबाद कमिश्नर आंजेय कुमार

अगर कोई सरकार के विपरीत कार्य करते हुए पाया जाता है, तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर जिला अधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गया
Next: मेरठ न्यूज: आपदा मे 112-यूपी की पहल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.