मेरठ न्यूज: आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गया

IMG-20210521-WA0042
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में आज 21 मई को थाना परिसर में सभी अधिकारियों वे कर्मचारी गणों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई। इस दिवस का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश में आए दिन होने वाले आतंकी संगठन द्वारा हमला किया जाना। जिसके कारण हमारे बहादुर सिपाहियो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। उनकी कुर्बानी की वजह से ही आम जनता अपने घरों में चैन की सास ले पाती है।

IMG 20210521 WA0042

हमारे बहादुर सिपाही दिन रात जागकर सड़को पर और सीमा पर तैनात होकर अपने घर दूर होकर अपनी ड्यूटी करते हैं। उनके इस बलिदान की वजह से ही आम जनता चैन से रह पाती हैं। हमारे वीर बहादुर सिपाही निरंतर प्रयास में लगे रहते हैं। ताकि वो लोग असामाजिक तत्वों को घटना करने से रोक सके। और आतंकी हमलों को नाकाम कर सके। इसीलिए वे लोग अपनी जान हथेली पर लेकर अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारी सुरक्षा करते हैं। उनके इस बलिदान के कारण ही आज हम इस दिवस का आयोजन कर रहे हैं।

Trending News