मेरठ न्यूज: हत्या की घटनाओं से संबंधित आरोपी गिरफतार।

PicsArt_05-21-12.09.49
Share News

 

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में 19 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण सरधना के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सरधना पर हत्या की घटनाओं में पंजीकृत तीनो अभियुक्त बाबू पुत्र शरीफ, रामजनी पुत्र हसनी, आरिफ, शाकिब पुत्रगण बाबू समस्त निवासी गण खिर्वा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ का सफल अनावरण करते हुए उपरोक्त अभियुक्त गणों को दौराला नहर पुल दौराला जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर समय करीब 06:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के कब्जे से एक एक छुरी उपरोक्त घटना में प्रयुक्त अभियुक्त गण द्वारा बताए गए स्थान अपने मकान के पास रास्ते पर पड़े कूड़े से बरामद कराई गई है। मुकदमा उपरोक्त में नामजद शाकिब पुत्र बाबू निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना जनपद मेरठ की गिरफ्तारी शेष है। जिसकी गिरफ्तारी का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। तीनो ही अभियुक्त ग्राम खिर्वा जलालपुर के है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार थाना सरधना मेरठ, सुभाष सिंह, मोहित शर्मा, कृष्ण पाल व रामजीलाल आदि शामिल थे। थाना पुलिस के अनुसार प्रशासन के निर्देश के आधार पर हत्या में शामिल अन्य अपराधियो की धरपकड हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जाएगा।

You may have missed