Etawah News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को कुल 7230 रुपए सहित गिरफ्तार किया 

20210516_183131
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा0 श्री बृजेश कुंमार सिंह द्वारा जुआ/ सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना लवेदी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को कुल 7230 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 15.05.2021 की रात्रि को थाना लवेदी पुलिस द्वारा कोरोना वाइरस से बचाव एवं लॉकडाउन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गस्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम लवेदी में आम के पेड के पास, पहुचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दबिश देकर 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया ।
उक्त गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के कब्जे से नगद रूपये व ताश की गड्डी बरामद कर मु0अ0सं0 52/21 धारा 13 जी एक्ट, अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विकास पुत्र सालिग्राम निवासी ग्राम लवेदी थाना लवेदी जनपद इटावा
2. कैलाश दौहरे पुत्र माधवराम निवासी उपरोक्त
3. बबलू पुत्र आत्माराम निवासी उपरोक्त
4. शीलू पुत्र अमर सिहं निवासी नगला पति थाना लवेदी जनपद इटावा
5. गौतम पुत्र स्व0 रामस्नेही निवासी ग्राम लवेदी थाना लवेदी जनपद इटावा।
6. शिवसिंह पुत्र बंशी निवासी कोट थाना नयागांव जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश
7. अभिषेक पुत्र प्रेंमचंद निवासी ग्राम लवेदी थाना लवेदी जनपद इटावा
8. बन्टू उर्फ विमल पुत्र अमर सिंह निवासी उपरोक्त

बरामदगी-
1. 7230 रुपए
2. 52 ताश पत्ता

Trending News