Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पुलिस ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा

जनवाद टाइम्स 15 May 2021
PicsArt_05-15-03.51.40
Share News
       

दिलीप कुमार
इटावा: आज शनिवार को आगामी त्यौहारों व कोरोना कर्फ़्यू शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने, कोरोना महामारी की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री ब्रजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों को रोककर चेक किया गया।

सभी क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। उनके साथ मौजूद समस्त थानाध्यक्षों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन शहर समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है।

पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। एसओ ने कहा कि यह गश्त नियमित चलती रहेगी।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: सेवा ही परम राष्ट्र धर्म का लक्ष्य: जिला संयोजक आकाश पाण्डेय
Next: Sambhal News: वरिष्ठ पत्रकार अभयपाल रस्तोगी का उपचार के दौरान देहांत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.