Agra News: दहेज हत्या के आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG_20210514_223426
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: शुक्रवार को बाह पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में बांछित चल रहे बिजौली निवासी ससुर भूरे खान पुत्र नाजिर खान और सास शाहजहां पत्नी भूरे खान को कचौरा घाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

IMG 20210514 223426

विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में 24 फरवरी की रात एक नवविवाहिता सुनीता 20 वर्ष ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। नवविवाहिता के पिता हसन खान पुत्र शहजाद खान ने ससुराली जनों पर दहेज की खातिर हत्या कर लटकाने के आरोप लगाए थे।और पति शाहिद खान, ससुर भूरे खा, देवर साजिद, ननंद समीना, मामा सलीम, नाथू खा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमें नाथू खान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।गुरुवार को पति शाहिद खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और शुक्रवार दोपहर को ससुर भूरे खान व सास शाहजहां पत्नी भूरे खान को भी जेल भेज दिया।

Trending News