Etawah News: क्षेत्रीय गांव निलोई में फैला गंदगी का अंबार, स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाता 

PicsArt_05-10-04.19.23
Share News

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: स्थानीय गांव निलोई में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। गंदे जलभराव का आलम यह है कि सड़क किनारे 200 मीटर तक गंदा पानी लबालब भरा हुआ सड़ांध छोड़ रहा है और मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं जिनसे बीमारियां फैल रही हैं।

प्राइमरी स्कूल से लेकर जिम व हर्बल पार्क वाले खेल मैदान से जूनियर हाईस्कूल तक सड़क किनारे भरा हुआ गंदा पानी सड़ांध छोड़ रहा है इस कारण लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है और इतने मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं कि वहां आसपास दिन में भी चैन से बैठा नहीं जा सकता है राहगीरों को तो मच्छर दिन में भी काटते रहते हैं। इसकी मुख्य समस्या तालाब को लेकर है जिसकी सफाई लगभग 20 साल से नहीं हुई थी तमाम शिकायतों के बाद पिछले साल सीडीओ ने खुद मौके पर पहुंचकर एक साइड से किनारी साफ करा दी थी जिससे फौरी राहत जरूर मिली थी किंतु समस्या का निस्तारण पूरी तरह नहीं हो सका था। यही कारण है कि बड़ा तालाब ओवरफ्लो होने पर यह गंदा पानी सैफई की ओर जाने वाली सड़क के किनारे भरा रहता है। इसी तरह एक और छोटा तालाब जो बिछले कई सालों से साफ नहीं हुआ है वह भी पूरी तरह से जाम है और सड़ांध छोड़ता रहता है इस कारण भी गांव में बीमारियां फैलती रहती हैं।

मोहल्ले के लोगों ने समस्या से निजात पाने के लिए उच्चाधिकारियों से अपील की है। ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित प्रधान के प्रतिनिधि विमल गौतम का कहना है कि चार्ज मिलते ही इस गंदे जलभराव की विकट समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Trending News