Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दो बाइक सवार व्यक्तियों को, अज्ञात वाहन ने रौंदकर किया घायल

जनवाद टाइम्स 10 May 2021
PicsArt_05-10-03.49.31
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा:- बाइक से जा रहे भरथना क्षेत्र के गुरैया बरो निवासी बाइक सवार दो लोगों को हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।
बताया गया है कि दोपहर 1:30 बजे के आसपास भरथना क्षेत्र के गुरैया बरो गांव निवासी 40 वर्षीय अनिरुद्ध शाक्य पुत्र भारत सिंह शाक्य व 42 वर्षीय रामचंद्र शाक्य पुत्र सोबरन सिंह शाक्य दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर यहां अपनी रिश्तेदारी में आए थे और वापस लौटते समय गोरख ढाबा के निकट हाईवे पर जसवंतनगर की ओर से तेज गति से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। चालक तेजी से वाहन चलाते हुए भाग गया जिसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को 112 नंबर पर दी गई। अनिरुद्ध शाक्य के दाएं पैर में घुटनों के नीचे की ओर तक मांस के परखच्चे उड़ गए शरीर में अन्य जगह भी चोटें आईं हैं जबकि रामचंद्र शाक्य के एक पैर और एक हाथ में ज्यादा चोट बताई गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के स्थानीय रिश्तेदार मलाजनी ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित प्रधान लक्ष्मीनारायण शाक्य मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज हेतु सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

Post navigation

Previous: Agra News: पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मिली सफलता, बीस हजार का इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार
Next: Etawah News: कोविड अस्पताल की अव्यवस्थाओ के चलते सैफई मेडिकल विवि के कुलपति हटाये गए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.