Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News:कैन्टर सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए व्यक्ति की पत्नी ने बच्चों संग लगायी पति के इलाज की गुहार

जनवाद टाइम्स 8 May 2021
IMG_20210508_105007
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: जनपद इटावा में 10 अप्रैल को लखना वाली माता पर नेजा चढ़ाने जा रही बाह क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भरी कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गयी थी जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और तकरीबन 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दो- दो लाख रुपए देने के साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए घोषणा की गई थी।साथ ही आगरा और इटावा के जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल में पहुँच कर घायलों का हाल जाना था और घायलों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया था।

https://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2021/05/VID-20210508-WA0008.mp4

लेकिन मुख्यमंत्री जी की घोषणा और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी कुछ घायलों को सही उपचार अभी तक नहीं मिल पाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह निवासी आम का पुरा फरेरी थाना बाह भी उस कैंटर में सवार थे जो खाई में पलट गई थी उनके भी गंभीर चोटें आई थी जिनमें उनके रीड की हड्डी में भी चोट आई थी। घटना के बाद दो-चार दिन तक उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में किया गया और जब मामला ठंडा हुआ तो मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उनका इलाज करना बंद कर दिया और उनसे अपना इलाज अन्यत्र कराने को कह दिया और सैफई पी जी आई से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

IMG 20210508 105007

घायल सुरेंद्र सिंह की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वह डॉक्टरों के सामने पति को स्वस्थ होने तक डिस्चार्ज न करने के लिए रोई,गिड़ गिड़ाई लेकिन सैफ़ई पी जी आई के डॉक्टरों ने उनकी एक न सुनी।मंजू देवी दर-दर की ठोकरें खाते हुए पति को लेकर जिला चिकित्सालय आगरा, सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा, व अन्य कई सरकारी अस्पतालों में गयीं लेकिन किसी अस्पताल ने उनका उपचार नहीं किया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन , विधायक , सांसद व अन्य कई राजनेताओं से मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

IMG 20210508 105844

थक हारकर अपने पति को घर ले आयीं जहाँ वे मदद मिलने की आस में अपने छोटे छोटे तीन बच्चों के साथ किसी तरह दिन गुजार रही हैं।उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह पति का निजी अस्पताल में इलाज करा सकें।परिवार में पति ही अकेले कमाने वाले थे जिनके चारपाई पर घायल पड़े होने से बच्चों की परवरिश के भी लाले पड़ गए हैं।सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी मंजू देवी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी स्थिति को देखते हुए उनके लिए किसी अच्छे अस्पताल में बेहतर उपचार की व्यवस्था कराएं जिससे वह स्वस्थ हो सके।

Post navigation

Previous: Agra News: ग्रामीणों क्षेत्रों में सीएचसी की टीमों ने की जाँच, पाँच मिले संक्रमित
Next: Etawah News: जिलाधिकारी इटावा ने आवश्यक व जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की समय सीमा निर्धारित की।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.