Meerut News: कूड़े के ढेर शहर में फैला रहे बीमारियां, प्रशासन बेसुध

IMG-20210501-WA0017
Share News

संवाददाता मनीष गुप्ता

मेरठ: शहर में प्रमुख स्थलों पर फैला कूड़ा लोगों को कोरोना महामारी के साथ, बुखार, डायरिया समेत अन्य बीमारियों का शिकार बना रहा है। जिसे शाम तक भी नहीं उठाया जाता। रोहता रोड स्थित सरस्वती विहार आदि मार्गो के पास फैले कूड़े से नरक के हालात बने हैं।

इस महामारी के दौर में शहर में सफाई कराने और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग व एंटी लारवा का छिड़काव तो दूर की बात इन जगहों पर महामारी नियंत्रण के अनुसार कोई सेनिटाइजेसन तक नही करवाया जाता, जबकि प्रदेश में महामारी के बेकाबू हालात में ये जिम्मेदारी नगर निगम की है। लेकिन निगम प्रशासन इस व्यवस्था में फेल साबित हो रहा है। शहर में सभी प्रमुख स्थानों, चौराहों और मार्गो पर कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं।

शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे लगभग 30 मीटर दूरी तक कूड़े का ढ़ेर लगा है। इन मार्गो पर अधिकांश खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है, जिसकी दुर्गध से लोग परेशान हैं। इन स्थानों पर गंदगी से मच्छरों की भरमार है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर की जनता की जान की फिक्र ही नहीं है। इसी मार्ग पर आवारा पशु भी घूम रहे है। यह आवारा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत बने है, इसके बाद भी इनके लिए किसी भी तरह की व्यस्थायें नदारत ही है

You may have missed