IPL 2021 : सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 172 रनों

IMG-20210428-WA0019
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू

IPL 2021, 14 सीज़न का 23वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में दो-दो बदलाव किए गए हैं. हैदराबाद ने विराट सिंह और अभिषेक शर्मा के स्थान पर मनीष पांडे और संदीप शर्मा को मौका दिया है. वहीं, चेन्नई में ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर की जगह लुंगी नगिदी और मोईन अली को शामिल किया गया है. बता दें कि मनीष पांडे की हैदराबाद की टीम में वापसी हुई है. खराब फॉर्म के कारण पिछले कुछ मैचों से वह टीम का हिस्सा नहीं थे.
पहला मैच गंवाने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली चेन्नई की टीम सनराइजर्स के खिलाफ बुलंद हौसले के साथ उतरेगी. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की. उसने लगातार चार मैच जीते हैं और अब उसे नए स्थल फिरोजशाह कोटला मैदान पर भी विजय अभियान जारी रखने की उम्मीद रहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स की टीम पांच मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक (2013-2020)14 मुकाबले हुए हैं. चेन्नई ने 10, जबकि सनराइजर्स ने 4 मैचों में जीत हासिल की है. पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने सनराइजर्स को 3 बार मात दी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, संदीप शर्मा, जगदीश सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), सैम कुरेन, लुंगी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

You may have missed