Agra News: डीएम के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला बाह का बाजार

IMG-20210410-WA0034
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बा: जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह ने आगरा जनपद में सभी बाजारों के लिए एक दिन की साप्ताहिक बंदी का आदेश दिया था।लेकिन साप्ताहिक बंदी का यह आदेश कस्बा और देहातों के बाजार में नजर नहीं आता।बता दें कि शनिवार का दिन बाह कस्बा में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित है।

IMG 20210410 WA0034

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद हाईकोर्ट ने समस्त जिलाधिकारियों को जिले में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने और सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं जबकि साप्ताहिक बंदी वाले दिन बाजार में स्वास्थ्य और मेडिकल जैसे प्रतिष्ठानों को खोले जाने की छूट है लेकिन बाह के दुकानदार जिलाधिकारी आगरा के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।शनिवार साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खोली जा रही है और बाजार में आने जाने वाले ग्राहक और दुकानदार बिना मास्क और दो गज की दूरी से नदारद नजर आते हैं।आपको बता दें कि साप्ताहिक बंदी में अगर कोई दुकानदार दुकान खोलते पाया जाता है तो उस पर 500 से लेकर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी साप्ताहिक बंदी के दिन खुल रहे बाह के बाजार में दुकानदारों पर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।

IMG 20210410 WA0034 1

कार्यवाही न होने से साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने वालों के हौसले बुलंद है।वहीं दुकान पर काम करने वाले वर्करों का भी कहना है कि श्रम कानून के अनुसार सप्ताह में एक दिन के अवकाश पर वर्कर का अधिकार है लेकिन साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने की वजह से उन्हें सातों दिन काम करना पड़ता है।

You may have missed