Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

भाजपा नेता कुंदन सिंह के पिता व पूर्व प्रधान बाबा राम प्रसाद सिंह ‘ हंसदार ‘ जी का 95 वर्ष की आयु में निधन, शोक में डूबा पूरा मांधाता

जनवाद टाइम्स 26 September 2019
IMG_20190926_171904
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद गौतम : भाजपा नेता कुंदन सिंह के पिता जी का 95 वर्ष की आयु में निधन ।मान्धाता प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रधान बाबा राम प्रसाद सिंह “हंसदार” जी का बुधवार 25 सितंबर की देर रात प्रयागराज के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया, 95 वर्षीय बाबा राम प्रसाद सिंह जी कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे और प्रयागराज के

IMG 20190926 171724

एक निजी अस्पताल मे भर्ती थे, बाबा राम प्रसाद सिंह जी संत स्वभाव के थे और भजन-कीर्तन मे उनकी दिनचर्या बिताते थे, उनके इसी संत स्वभाव के चलते लोग उन्हे बाबा कहकर ही संबोधित करते थे, सत्संगी होने के चलते क्षेत्र के सत्संग प्रेमी बड़ी संख्या मे इनके करीब थे और सम्मान करते थे, उस क्षेत्र मे बाबा रामप्रसाद जी की घास-फूस और बांस से बनी कुटिया प्रसिद्ध थी जहा सत्संग प्रेमी हमेशा भजन कीर्तन और धार्मिक चर्चा मे मशगूल रहते थे, बाबा राम प्रसाद जी ग्राम सभा के प्रधान भी रह चुके थे, बाबा राम प्रसाद जी के निधन पर मानधाता बाजार सहित आसपास के इलाके मे लोग शोकाकुल है, बाबा राम प्रसाद जी के निधन पर केबिनेट मंत्री मोती सिंह, स्थानीय विधायक डाक्टर आर. के. वर्मा, पूर्व सांसद हरबंस सिंह, अक्षय प्रताप सिंह ,गोपाल जी  दुख व्यक्त किया है, बाबा राम प्रसाद जी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे ,गुरुवार 26 सितंबर को मानधाता उनके निवास स्थान के पीछे किया जायेगा । बाबा राम प्रसाद जी अपने पीछे सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रुप से मजबूत एक भरा पूरा परिवार छोड़ गये है, जिनमे डाक्टर, इंजिनियर तक शामिल है, इनके बड़े लड़के मदन गोपाल सिंह पिछले कई पंचवर्षीय तक ग्राम सभा के प्रधान रहे है फिलहाल मदन गोपाल सिंह जी की पत्नी और बाबा राम प्रसाद जी की बहु मानधाता ग्राम सभा की प्रधान है, कुन्दन गोपाल सिंह जी आर. डी आर पी एस डिग्री कालेज के प्रबंधक है यह डिग्री कालेज भी ठाकुर कृष्ण गोपाल सिंह जी के माता जी और पिता जी के नाम से संचालित हो रहा है, कुन्दन सिंह जी गुरु कृपा इंडेन गैस एजेंसी मानधाता के संचालक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी है जिनकी गिनती जिला स्तर पर साफ सुथरी छवि और मजबूत जमीनी पकड़ वाले नेता के रुप मे होती है, बलवंत सिंह जी महाराष्ट्र के थाणे मे शिक्षक है तो ठाकुर कृष्ण गोपाल सिंह जी भिवंडी महाराष्ट्र मे पावरलूम कारखाना व्यवसायी, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी कहे जाते है जो भिवंडी मे रहनेवाले उत्तर भारतीय समाज मे काफी लोकप्रिय है।

 

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ में लेखपाल संघ ने दिया धरना
Next: कुण्डा प्रतापगढ़ विहार ब्लाक के चकवड ग्राम सभा कोटा निर्विरोध निर्वाचित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.