Etawah News: उपलो के ढेर में आग लगने से 3 भैंस बुरी तरह झुलसी।

IMG-20210404-WA0065
Share News

आशीष कुमार

इटावा। विकास खण्ड जसवन्तनगर मोजा धरवार पंचायत के ग्राम दुर्गापुरा गांव में कंडों के ढेर में आग लगने से 3 भैंस बुरी तरह झुलस गईं जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उक्त गांव में दोपहर 12 बजे के आसपास खेतों की ओर कंडों के ढेर में आग लग जाने के कारण वहां पास में बंधी 3 भैंस बुरी तरह झुलस गई हैं। भैंस मालिक लाडो देवी पत्नी राम नरेश ने बताया कि आग इतनी तेज लगी हुई थी कि ग्रामीणों ने जब तक बुझाया तब तक भैंसें बुरी तरह झुलस चुकी थीं। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनूप यादव, राजेश कुमार, नागेंद्र सिंह व अरुण कुमार ने मौका मुआयना किया है लेखपाल राजेश कुमार ने बताया लगभग एक लाख के करीब नुकसान हुआ है।

You may have missed