Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश
  • Breaking News

Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

जनवाद टाइम्स 26 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210326-WA0069

राम जी विश्वकर्मा

मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न
मण्डलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश
मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में शुक्रवार को मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बैंकर्स को भी निर्देशित करते हुए कहा कि बैंको में लम्बित उद्यमियों की पत्रावलियों को अनावश्यक न विलम्बित किया जाये। समय से उनका निस्तारण सुनिश्चित कर दिया जाये।

बैठक में फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में उद्यमियों के द्वारा बताया गया, जिसपर मण्डलायुक्त ने जीएमडीआईसी तथा यूपीएसआईडीसी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को सम्बंधित क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। नैनी औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के द्वारा बताया गया कि वृक्षों की शाखाएं औद्योगिक परिसर में फैली होने के कारण उनके गिरने की सम्भावना बनी रहती है, जिससे कभी भी घटना घटित हो सकती है। इसी तरह से वृक्षों के बीच से विद्युत तार भी गये हुए है। मण्डलायुक्त ने यूपीएसआईडीसी के आरएम तथा जीएमडीआईसी को स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का परीक्षण करते हुए इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक में यूपीएसआईडीसी के आरएम के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के बारे में सही जानकारी न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकों आगे से बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने के लिए निर्देशित किया है। उद्यमियों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनवायें जाने के सम्बंध में बात रखने पर मण्डलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग तथा यूपीएसआईडीसी के आरएम को इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सुधांशु तिवारी, अपर आयुक्त श्री भगवान शरण, व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री मुरारी लाल अग्रवाल, उद्यमी श्री जी0एस0 दरबारी, श्री अनिल अग्रवाल सहित अन्य उद्यमियों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: हाजीपुर मे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Next: Bihar News: बिदुपुर बाजार के गाँधी चैंक मे बंद का असर दिखा वही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूका

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d