संवाददाता-राजेंद्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।हाजीपुर-लगातार बढते आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर वैशाली पुलिस कप्तान मनीष के निर्देश पर आज शुक्रवार को महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक,छतवारा, पातेपुर रोड,मुजफ्फरपुर रोड मे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जहाँ दोपहिया वाहन चालकों से ट्रिपल लोडिग पर जुर्माने की राशि वसूल की गई।वही उनकी डिक्की की जांच सहित हैलमेट, ड्राइविग लाइसेंस, आँनर बुक,सहित अन्य कागजातो की जाँच की गई।वाहन चेकिंग को लेकर अधिकांश वाहन चालक मार्ग बदलकर भागते देखे गये।इस सःबंध मे पुछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने बताया की होली, शबेबारात और आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा।