Agra News: चंबल के बीहड में लगी आग ग्रामीण और वनकर्मी लगे आग बुझाने में

Agra News: चंबल के बीहड मे सात किलोमीटर रेंज में लगी आग ग्रामीण और वनकर्मी लगे आग बुझाने में
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
दो दिन पूर्व विप्रावली गांव के नीचे चंबल के बीहड मे लगी आग अभी ठीक से बुझ नही पायी थी कि थाना बासौनी क्षेत्र के गांव बघरैना के नीचे चंबल का बीहड आज आग की तेज लपटो के साथ जल उठा।बीहड़ में आग लगने से आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीण बीहड़ में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे ।आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा फायर और वनकर्मियों को दी गयी।सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुँच गए और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास करने लगे किन्तु आग अपनी रफ्तार पकडती ही जा रही थी।

Agra News: चम्बल के बीहड़ में लगी आग ग्रामीण और वनकर्मी लगे आग बुझाने में

आग किन कारणों से लगी यह ज्ञात नहीं हो सका है।अज्ञात कारणो से आज शाम करीब तीन बजे बघरैना गांव के नीचे चंबल नदी के बीहड से लोगो को आग की तेज लपटें व धुएं के गुबार उठते दिखाई दिये।जिसकी सूचना ग्रामीणो ने वन विभाग को दी।वन विभाग की सूचना पर फायरब्रिगेड भी मोके पर पहुंच गयी।

Agra News: चंबल के बीहड मे सात किलोमीटर रेंज में लगी आग ग्रामीण और वनकर्मी लगे आग बुझाने में

ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मी व फायरकर्मी देर शाम तक आग बुझाने मे लगे रहे,किन्तु आग अपनी रफ्तार के साथ बीहड़ में फैलती हुई दिखी।शाम तक आग ने करीब सात किलोमीटर के बीहड़ को अपनी चपेट मे ले लिया था वहीं वनकर्मियों और फायर कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

You may have missed